script‘THE KERALA STORY’ टैक्स फ्री करने की मांग : सूचना एवं प्रसारण मंत्री के बाद अब सीएम को लिखा पत्र | bjp state minister rahul kothari demand kerala story tax free in mp | Patrika News
भोपाल

‘THE KERALA STORY’ टैक्स फ्री करने की मांग : सूचना एवं प्रसारण मंत्री के बाद अब सीएम को लिखा पत्र

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता द्वारा कैंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखे जाने के बाद बीजेपी प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने सीएम शिवराज से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है।

भोपालMay 04, 2023 / 02:44 pm

Faiz

News

‘THE KERALA STORY’ टैक्स फ्री करने की मांग : सूचना एवं प्रसारण मंत्री के बाद अब सीएम को लिखा पत्र

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता की ओर से फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने के लिए कैंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखे जाने के बाद मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग अब भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर दी है। इसके लिए राहुल कोठारी ने सीएम को एक पत्र भी लिखा है। पत्र के जरिए सीएम से कहा है कि, फिल्म लव जिहाद को लेकर एक मार्मिक संदेश दे रही है। इसलिए मध्य प्रदेश में इसे टैक्स फ्री करना चाहिए।


भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखे गए पत्र के जरिए कहा गया है कि, आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नित नए आयामों को विकास के साथ जोड़ते हुए स्वर्णिम मध्य प्रदेश का निर्माण किया जा रहा है। आपके नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से आज मध्य प्रदेश महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान के मामले में देश में एक अलग स्थान प्राप्त कर रहा है। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति से ही राज्य लव जिहाद के मामलों से भी सुरक्षित है।

कोठारी ने आगे पत्र में लिखा कि, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ लव जिहाद के मामलों और और इस प्रथा के शिकार होने के कारण उसके हानिकारक परिणामों के बारे में भारत की युवा महिलाओं और बालिकाओं को एक मार्मिक संदेश दे रही है। फिल्म युवा पीढ़ी, जिनमें खासकर महिलाओं को जागरूक, सूचित और जिम्मेदारी पूर्ण निर्णय लेने पर जोर दे रही है। साथ ही, विविधता के प्रति सम्मान और आपसी समझ का महत्व उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है, जो युवा दिमाग की सोच का निर्माण करने के लिए जरूरी है। इन मूल्यों को आगे बढ़ाने और अधिक समावेशी और सहिष्णु समाज को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म को टैक्स फ्री करना एक आवश्यक कदम होगा। इसलिए फिल्म टैक्स फ्री करनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- बजरंग दल विवाद : संघ और भाजपा की अचानक बड़ी बैठक, कई बड़े पदाधिकारी हुए शामिल


डॉ. दिव्या गुप्ता ने भी अनुराग ठाकुर को लिखा है पत्र

एक दिन पहले ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है। उन्होंने भी कैंद्रीय मंत्री से फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि, फिल्म लव जिहाद के खतरों और इस प्रथा के शिकार होने के हानिकारक परिणामों के बारे में भारत भर की युवा महिलाओं को एक मार्मिक संदेश देती है। सूचित और जिम्मेदार निर्णय लेने पर फिल्म का जोर, विविधता के प्रति सम्मान और आपसी समझ का महत्वपूर्ण महत्व उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है, जो युवा दिमाग की सोच को आकार देने में जरूरी है।

//?feature=oembed

Hindi News / Bhopal / ‘THE KERALA STORY’ टैक्स फ्री करने की मांग : सूचना एवं प्रसारण मंत्री के बाद अब सीएम को लिखा पत्र

ट्रेंडिंग वीडियो